थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने मोटर साइकिल चोरी में सम्मिलित 01 अभियुक्त को मोटर साइकिल सहित किया गिरफ्तार !

Share your love

लोकजन टुडे, देहरादून

संवाददाता : करन सहगल

दिनांक 09.10.2024 को असीम जोशी निवासी नेहरू कॉलोनी ने थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस को प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि उनकी मोटर साइकिल संख्या UK07AV 5223 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके घर के बाहर से चोरी कर किया गया है जिस सम्बन्ध में थाना नेहरू कॉलोनी पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया l

उक्त घटना की गम्भीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी ने टीम का गठन कर क्षेत्र में रवाना किया गया l गठित पुलिस टीम द्वारा कल दिनांक 22/10/24 को अभियुक्त मंसूर खान पुत्र मेहरबान निवासी रसूलपुर थाना नकुड़ जिला सहारनपुर उ0प्र0 उम्र 30 वर्ष को चोरी की मोटर साइकिल सहित हरिद्वार बायपास फ्लाईओवर के नीचे से गिरफ्तार किया गया l

अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी फुवारा चौक उप निरीक्षक प्रवीण पुंडीर, कॉन्स्टेबल श्रीकांत ध्यानी, कांस्टेबल बृजमोहन रावत, कॉन्स्टेबल संदीप छाबड़ी तथा हेड एसओजी से हेड कॉन्स्टेबल किरण शामिल थे ।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.