थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने मात्र 3 दिन के अंदर किया चोरी का खुलासा !

Share your love

लोकजन टुडे, देहरादून 

दिनांक 18. 12.23 को वादिनी श्रीमती शालिनी रावत द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस को उनके मोथरोवाला स्थित मोनाल इंटरनेशनल स्कूल की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा स्कूल से स्पीकर, मॉनिटर ,माउस, की-बोर्ड,कंप्यूटर, यूपीएस, प्रिंटर, टीवी चोरी होने के बारे में अवगत कराया गया जिस पर थाना नेहरू कॉलोनी में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया l

घटना का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा थानाध्यक्ष नेहरू को घटना का शीघ्र अनावरण करने के लिए निर्देशत किया गया जिसके अनुपालन में थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी द्वारा घटना के सफल अनावरण के लिए टीम गठित की गई गठित टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरा व सुराग रस्सी/ पता रस्सी के आधार पर दिनांक 20.12.23 को अभियुक्त गण 1.सुरेश उर्फ ​​झुनझुन पुत्र रामदुलारे हाल निवासी सैनिक कॉलोनी लेन न0 2, मोथरोवाला,

(2)सरवन पुत्र सुखदेव निवासी सैनिक कॉलोनी लेन न0 2 मथुरावाला थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून  20 वर्ष, को चोरी के शत प्रतिशत माल के साथ दून यूनिवर्सिटी रोड सिवार प्लांट के पास से गिरफ़्तार किया गया l

घटना का अनावरण करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक कुलदीप सिंह, हेड कांस्टेबल विद्यासागर, कांस्टेबल विवेक राठी एवं कांस्टेबल हेमंती शामिल थे l


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.