राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने किया NPS का पुतला दहन

Share your love

रिपोर्ट-मुकेश बछेती

पौड़ी- राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के प्रदेश महासचिव व चाकीसेण निवासी सीताराम पोखरिया ने कहा है कि आज दशहरे के उपलक्ष में उनके संगठन द्वारा पुरानी पेंशन बहाली को लेकर व नई पेंशन योजना को समाप्त करने को लेकर रावण का दहन किया। उन्होंने कहा कि उनका संगठन पिछले लंबे समय से पुरानी पेंशन बहाली को लेकर लगातार संघर्ष कर रहा है मगर अब तक प्रदेश सरकार की ओर से इस पर कोई भी सकारात्मक रुख अख्तियार नहीं किया गया है।

उन्होंने कहा कि 2005 में भाजपा की सरकार के दौरान पुरानी पेंशन को बंद कर दिया गया था उन्होंने कहा कि वर्तमान में केंद्र और राज्य दोनों में ही भाजपा की सरकार है और उनका संगठन लगातार सरकार से आग्रह कर रहा है कि सरकार 2005 में बंद हुई पुरानी पेंशन को फिर से बहाल करें। इसी के उपलक्ष में आज उनके नई पेंशन योजना के रावण को जलाया गया। उन्होंने कहा कि नई पेंशन योजना कर्मचारी सहित समाज के लिए एक रावण की तरह है जिनका दहन किया ही जाना चाहिए।

इसी के मध्यनजर उनके संगठन द्वारा आज दशहरे के उपलक्ष में नई पेंशन योजना के रावण का दहन किया गया साथ ही सरकार को सख्त चेतावनी दी गयी कि अगर सरकार अभी भी नही चेती और पुरानी पेंशन बहाल नहीं की तो इसका खामियाजा सरकार को 2022 विधानसभा चुनाव के नतीजों में भुगतना होगा।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.