देहरादून
आपने फिल्मों में अक्सर यह डायलॉग तो खूब सुना और देखा होगा “चाचा विधायक है हमारे” लेकिन आज हम आपको बताएंगे उत्तराखंड रेशम फेडरेशन के अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह को उनके पड़ोसी दामाद के आईपीएस अधिकारी होने की धमकी देते हैं l यह हम नहीं कह रहे, यह उनके द्वारा एक नोटिस अपने वकील के माध्यम से उत्तराखंड के पूर्व इस्पेक्टर और उनके साथी को भेजा गया नोटिस में लिखा है……….

आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला
रविवार को एक निजी होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए उत्तराखंड पुलिस के इंस्पेक्टर समेत 3 अन्य व्यक्तियों ने उत्तराखंड रेशम फेडरेशन के अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह पर मारपीट समेत कई संगीन आरोप लगाए थे।

जिसके बाद अब रेशम फेडरेशन के अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने अपने वकील के माध्यम से आरोप लगाने वाले इंस्पेेेक्टर और उनके एक अन्य साथी को नोटिस भेजा है l नोटिस के माध्यम से वकील ने 7 दिन के भीतर अपने मुवक्किल से लिखित माफीनामा और समाचार पत्रों में खंडन छापने की बात कही है l यदि 7 दिन में आरोप लगाने वाले पूर्व स्पेक्टर सीआईडी से सेवानिवृत्त है और उनके साथियों द्वारा माफी नहीं मांगी जाती है तो फिर रेशम फेडरेशन के अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह के द्वारा इन सभी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज किया जाएगाl
रेशम फेडरेशन के अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने बताया कि इन सभी के द्वारा मेरे ऊपर लगाए गए सभी आरोप एकदम बेबुनियाद है l इन लोगों के द्वारा समाज में मेरी छवि को धूमिल किया गया है l यदि इनके द्वारा लिखित माफी नहीं मांगी जाती है तो मैं 10000000 रुपए का मानहानि का मुकदमा करूंगा जिसके जिम्मेदार फिर यह स्वयं होंगे l
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
