जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार अभियान के तहत चम्बा में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित !

Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो

जगधार न्याय पंचायत में लगा बहुउद्देशीय शिविर, 45 शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश”

“जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बादशाहीथौल में बहुउद्देशीय शिविर, जनसमस्याओं पर हुई सुनवाई”

“जनसमस्याओं के समाधान हेतु चम्बा विकासखंड में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन”

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार जनपद टिहरी में ‘‘जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार‘‘ महाभियान के तहत आज शनिवार, दिनांक 31 जनवरी 2026 को जनपद के विकास खण्ड चम्बा की न्याय पंचायत जगधार के बादशाहीथौल बंगाचली खेल मैदान में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया।

इस शिविर में प्रमुख शिकायतें वन विभाग, लोनिवि, पीएमजीएसवाई, विधुत, उरेड़ा, जल संस्थान एवं शिक्षा विभाग से सम्बंधी थी। ग्राम प्रधान ढरसाल गांव के प्रधान बुद्धी प्रसाद भट्ट द्वारा चम्बा नगर पालिका के साथ उनके गांव की सीमा का सीमांकन किये जाने सम्बंधी पत्र प्रेषित किया। सुशील कुमार बहुगुणा द्वारा रानीचौरी, जगधार, दरसाल गांव, साबली आदि क्षेत्रों में जंगली जानवरों के आंतक से निजात दिलाये जाने की मांग की गई।

ग्राम नकोट के बैजनाथ द्वारा नकोट क्षेत्र में बन्दरों के रोकथाम, विधुत विभाग की झूलती तारो को ठीक करने व विद्युत बिल अधिक आने सहित सड़को पर सुरक्षात्मक कार्य करने सम्बंधी मांग पत्र प्रेषित किए। क्षेत्र समिति सदस्य लामकोट माधुरी देवी द्वारा भोनाबागी – लामकोट – केमवाल गांव – बडोन गांव सड़क चौड़ीकरण एवं डामरीकरण कराये जाने की मांग की गयी।

इस अवसर पर प्राप्त 45  शिकायतों /समस्याओं व मांग पत्रो को त्वरित निस्तारण हेतु जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल द्वारा सम्बंधित विभागों को प्रेषित किया। इस अवसर पर बाल विकास विभाग के सहयोग से चार महिलाओ को महालक्ष्मी किट वितरण की गयी, वहीं शिविर में बनाये गये व पूर्व से ऑन लाईन आवेदन किये गये एक दर्जन से अधिक लोगो को यूसीसी प्रमाण पत्र वितरित किये गये।

इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख चम्बा सुमन सजवाण, अध्यक्ष नगर पंचायत गजा कुंवर सिंह चौहान, एसडीएम टिहरी स्नेहिल कुंवर, जिला पंचायत सदस्य बागी दर्शनी रावत, क्षेत्र समिति सदस्य लामकोट माधुरी देवी, कोलधार कविता उनियाल, सौंदकोटी प्रवीण नेगी तथा सुशील बहुगुणा, ग्राम प्रधान डारगी मंजू नेगी, सौन्दकोटी मंगल सिंह सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.