मुकेश अंबानी बने दादा, घर में नए मेहमान का आगमन

Share your love

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी के घर नए मेहमान का आगमन हुआ है। जी हां मुकेश अंबानी दादा बन गए हैं। उनके बेटे आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका ने आज सुबह 11 बजे बेटे को जन्म दिया।

अंबानी परिवार के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि की और अपने एक बयान में बताया कि भगवान कृष्ण की कृपा से श्लोका और आकाश अंबानी आज माता-पिता बन गए हैं। उनके घर बेटे का जन्म हुआ है। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी पहली बार दादा-दादी बनकर बहुत खुश हैं। नए सदस्य के आने से मेहता और अंबानी परिवार खुशी से झूम रहा है।

आपको बता दें कि पिछले साल मार्च में आकाश और श्लोका की शादी हुई थी। दोनों स्कूल फ्रेंड रहे हैं। दोनों की स्कूलिंग धीरूभाई अंबानी इंटरनैशनल स्कूल से हुई। श्लोका ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर्स डिग्री कंप्लीट की थी। श्लोका सोशल वर्कर भी हैं। उन्होंने 2015 में कनेक्ट फॉर नाम से एनजीओ शुरू किया था।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.