पर्वतीय मैदानी एकता मंच ने खिचड़ी भंडारे से दिया मानव सेवा का संदेश !

Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो

आज देहरादून में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर पर्वतीय मैदानी एकता मंच ने खिचड़ी भंडारे का आयोजन किया | शहर के व्यस्ततम राजपुर रोड स्थित गांधी पार्क पर आयोजित खिचड़ी भंडारे में सैकड़ों स्थानीय नागरिकों ने प्रसाद ग्रहण किया |

पर्वतीय मैदानी एकता मंच के अध्यक्ष पीके अग्रवाल ने कहा कि मानव सेवा ही ईश्वर सेवा है ….उन्होंने कहा कि समाज में सौहार्दपूर्ण भाइचारे और प्रेम को बढावा देते हुए देवभूमि में पर्वतीय मैदानी एकता को सशक्त बनाने के लिए मंच लगातार सामाजिक कार्यों के माध्यम से लोगों को जोड़ते हुए जनसेवा कर रहा है |

मकर संक्रांति के अवसर पर पहले चाय भंडारा और अगले दिन खिचड़ी भंडारा आयोजित करते हुए मंच की महासचिव और भारतीय जनता पार्टी की तेजतर्रार प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मी अग्रवाल ने कहा कि समाज ने जो सामर्थ्य हमे दिया है उसको हमे पूरे पवित्र और निस्स्वार्थ भाव से समाज को लौटाना और मानव सेवा करना हमारा कर्तव्य है….

लक्ष्मी अग्रवाल ने बताया कि मंच लगातार दुर्बल और जरूरतमंदों की मदद के लिए बढ़चढ़ कर सहभागिता करते हुए अपना योगदान दे रहा है….आने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को वस्त्र दान किया जाएगा…

इसके साथ ही मंच उत्तराखंड में वृक्षारोपण अभियान के बाद अब सिंगल यूज प्लास्टिक अभियान में लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान शुरू करेगा…

पर्वतीय मैदानी एकता मंच की उपाध्यक्ष अनीता तिवारी ने बताया कि मंच प्रदेश में बड़े स्तर पर लोगों को जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान चला रहा है…इसके लिए प्रदेशभर में राज्य आंदोलनकारी परिवारों को सम्मानित करने, पर्वतीय मैदानी एकता जागरूकता रैली और असहाय और जरूरतमंदों को हर संभव मदद करते हुए लोगों को समाजसेवा के लिए प्रेरित किया जा रहा है……

पर्वतीय मैदानी एकता मंच के भंडारा आयोजन में अशोक डोबरियाल पार्षद , मोहित धीमान , शशिप्रभाजी , सोनिया ,साक्षी गुप्ता, मोहिनी शर्मा , प्रियंका भंडारी नेगी ,कनिका नेगी, घनश्याम मौर्या ,मोहित रतूड़ी हरजिंदर कौर, ने श्रमदान करते हुए लोगों को खिचड़ी वितरण कर सहयोग प्रदान किया है |


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.