भारत में पिछले 24 घंटे में आए कोरोना के 33 हजार से ज्यादा नए मामले, इतनों की मौत

Share your love

देश में कोरोना का कहर जारी है। कोरोना के मामलों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कभी कोरोना के मामले 43 हजार के पार हुए तो कभी 30 से 33 हजार के बीच मामले आए। वहीं बता दें कि देश में शुक्रवार को कोरोना के 33 हजार से अधिक नए मामले सामने आए जिसमें से 25 हजार केस अकेले केरल राज्य में सामने आए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 33,376 नए मामले सामने आए। इस दौरान देश भर में 308 मरीजों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हुई है। बीते 24 घंटों में 32,198 लोगों ने कोरोना की बीमारी को मात दी।भारत में पिछले 24 घंटों में दर्ज किए गए 33,376 नए कोरोना के मामलों और 308 मौतों में से ज्यादातक मामले केरल राज्य से आए हैं। केरल में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 25,010 नए मामले और 177 मौतें दर्ज की गईं।

भारत में कोरोना वैक्सीन के अब तक 73 करोड़ से अधिक डोज लगाए जा चुके हैं। देश में अब तक कुल 73,05,89,688 वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी है। इसमें से 65,27,175 वैक्सीन डोज पिछले 24 घंटे में लगाई गईं हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले कुछ दिनों में वैक्सीनेशन की रफ्तार काफी तेज रही है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.