चमोली बद्रीनाथ हाईवे पर 15 सौ से अधिक यात्री फंसे कर्णप्रयाग गैरसैण मार्ग में हुआ धंसाव

Share your love

चमोली

उत्तराखंड में लगातार बारिश से चमोली में काफी नुकसान पहुंचा है उत्तराखंड की बात करें तो मलबा आने से राज्यभर में 313 मार्ग बंद हैं। बदरीनाथ हाईवे कई जगह अवरुद्ध होने से हाईवे पर करीब 1500 तीर्थयात्री और स्थानीय लोग फंसे हुए हैं। दूसरी तरफ कर्णप्रयाग-रानीखेत हाईवे सड़क धंसने से बंद हो गया है।

प्रदेश में बारिश के बाद मलबा आने से जगह-जगह मार्ग बंद हो गए हैं। रुद्रप्रयाग-गौरीकुण्ड राष्ट्रीय राजमार्ग में भी मलबा आ गया है। विभाग की ओर से मार्ग को खोलने का प्रयास किया जा रहा है। राज्यभर में 313 मार्ग बंद हुए हैं। टिहरी में लक्ष्मोली हिसरियाखाल जामणीखाल, तुणगी भटकोट मोटर मार्ग एवं गौमुख डोम मोटर मार्ग सहित कई मार्गों में मलबा आया है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.