मंत्री धन सिंह रावत ने दी सेरामाण्डे, बूंगीधार, मैखोली, पीठसैंण, रणगांव, घूरी एवं थलीसैंण को करोड़ों की सौगात !
Share your love
पौड़ी गढ़वाल
कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत श्रीनगर विधानसभा के चार दिवसीय भ्रमण पर हैं l उन्होंने आज सेरामाण्डे, बूंगीधार, मैखोली, पीठसैंण, रणगांव, घूरी एवं थलीसैंण आदि स्थानों पर करोड़ों रूपये के कई निर्माण कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।

उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य श्रीनगर विधानसभा का चौमुखी विकास करना है, जिससे श्रीनगर विधानसभा का कोई भी गांव सड़क से और डामरीकरण से वंचित ना रह जाये, उन्होंने कहा कि स्कूल में बच्चों को पढ़ने हेतु शिक्षकों, भवनों ,शौचालयों, सुरक्षादीवारों की पूर्ण व्यवस्था की जा रही है, छात्र-छात्राओं हेतु बैठने के लिए कुर्सी टेबल की पूर्ण व्यवस्था कर दी गई है, कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी दूरदराज के गांवों तक भी अस्पतालों में डॉक्टरों एवं दवाइयों की भी पूर्ण रूप से व्यवस्था की गई है, जिससे घर के पास ही गांव में रहने वाले व्यक्ति को सड़क की सुविधा के साथ-साथ शिक्षा एवं स्वास्थ्य की भी पूर्ण रूप से व्यवस्था मिल सके।
श्रीनगर विधानसभा भ्रमण के दौरान डॉ0 रावत ने आज पी.एम.जी.एस.वाई गणतखाल ड़डोली तल्ली से सेरामांडे गांव हेतु मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का, राजकीय इंटर कॉलेज बूंगीधार की भौतिक, जीव, विज्ञान प्रयोगशाला एवं शौचालय खंड, प्राथमिक विद्यालय मन्यारगांव के मरम्मत कार्य एवं अनुरक्षण कार्य, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मन्यारगांव, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पापतोली, राजकीय प्राथमिक विद्यालय मनसारी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय किमवाड़ी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय पीपलकोट, जूनियर हाईस्कूल भनरखाल के शौचालय निर्माण कार्य, प्राथमिक विद्यालय स्यूंसाल के शौचालय निर्माण कार्य, राजकीय प्राथमिक विद्यालय मैखोली के मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण कार्य, नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय पीठसैंण के छात्रावास, पीठसैंण में पेयजल योजना, पीठसैंण में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली स्मारक में सुरक्षा दीवार, पीठसैंण मोटर मार्ग से रणगांव भैलासैंण मोटर मार्ग के विस्तारीकरण मोटर मार्ग के कार्य, पीठसैण मोटर मार्ग से रणगांव भैलासैण मोटर मार्ग के पुस्ता निर्माण एवं विस्तारीकरण आदि कार्यों का शिलान्यास किया गया। इसके साथ ही भिक्यासैण देघाट बूंगीधार महलचौरी बछुआवाण चौखुटिया मोटर मार्ग के किलोमीटर 46 से 47, 58 से 64, 65 से 67, 68 से 71, 72 से 73 एवं 74 से 75 सडक का लोकार्पण किया जिसकी लागत 3 करोड़ 30 लाख 47 हजार रूपये की है।
डॉ0 रावत के द्वारा थलीसैंण के अंतर्गत बूंगीधार से स्यूंशाल संपर्क मोटर मार्ग, लोक निर्माण विभाग बूगीधार में अतिथि कक्षा कक्षों का लोकार्पण भी किया गया। उन्होंने पीएमजीएसवाई गणतखाल ड़ड़ोली तल्ली के निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण भी किया तथा बूंगीधार में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को आवास स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया और बूंगीधार में ही पंडित दीनदयाल किसान कल्याण योजना के तहत किसानों को चेक वितरण भी किये। उन्होंने घूरी के ग्रामवासियों को सांस्कृतिक सामग्री भी वितरण किये।
आयोजित कार्यक्रम में संबंधित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय निवासी उपस्थित थे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
