मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट,इन जिलों में होगी भारी बारिश

Share your love

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम विभाग की तरफ से अलर्ट जारी किया गया है जिसमें पहाड़ के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है वैसे बीते दिन भी देहरादून समेत पहाड़ी जिलों में जमकर बारिश हुई थी और आज भी मौसम ने करवट बदल ली है और उत्तराखंड का मौसम सुहावना हो गया है।वही बारिश के चलते केदारनाथ धाम में सोनप्रयाग से केदारनाथ जाने वाला पैदल मार्ग जंगल चट्टी के पास बाधित हो गया जिसके बाद पैदल यात्रा रोक दी गई है वहीं मौसम विभाग ने एक बार फिर से रुद्रप्रयाग समेत कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड के कई जिलों में 16 और 17 को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लेकिन खासतौर पर रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, उत्तरकाशीह नैनीताल में भारी बारिश रहेगी। मौसम निदेशक ने कहा कि उत्तराखंड में भारी बारिश का येलो अलर्ट है जिससे कई जगहों पर भूस्खलन होने की संभावना है। मौसम निदेशक ने लोगों से अपील की है कि वह गार्ड गदेरों से दूर रहें और धैर्य बनाए रखे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.