मेडिकल टीम पहुंची टीला गांव ग्रामीणों के लिए जा रहे सैंपल आसपास के 8 गांव में भी ग्रामीण पीड़ित

Share your love

स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत के निर्देशों पर आज सुबह वक्त से पहले ही मेडिकल टीम डॉक्टर अंकित धवन के नेतृत्व में टीला गांव पहुंच गई यहां मेडिकल टीम के द्वारा खबर लिखे जाने तक 60 ग्रामीणों की जांच कर ली गई थी और औषधि वितरित कर दी गई थी।

डॉक्टर अंकित धवन ने बताया कुछ ग्रामीणों में कोविड- के लक्षण भी देखे गए हैं जिन ग्रामीणों में यह लक्षण देखे गए हैं उनका आरटी पीसीआर  सैंपल लिया गया है इसके साथ ही बुखार से पीड़ित सभी ग्रामीणों के ब्लड सैंपल भी लिए गए हैं प्रथम दृष्टया यह वायरल फीवर प्रतीत हो रहा है । रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है

 

आपको बता दें आसपास के लगभग 8 से अधिक गांवों में भी ग्रामीण वायरल फीवर से पीड़ित बताए जा रहे हैं स्योली के ग्राम प्रधान देवेंद्र नेगी ने बताया कि हमारे गांव में भी लगभग 50 से अधिक ग्रामीण इस वायरल फीवर से ग्रसित हैं इसके साथ ही खंड तल्ला के प्रधान आनंद मणि के द्वारा भी बताया गया कि उनके गांव में भी 25 से अधिक ग्रामीणों वायरल फीवर से पीड़ित है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बताया की ग्रामीणों द्वारा बताया गया है कि आस-पास के गांव में भी ग्रामीण वायरल फीवर से पीड़ित हैं उनके द्वारा निर्देश दिए गए सभी गांव में मेडिकल राहत टीम उपचार के लिए भेजी जाएगी।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.