एमडीडीए ने दस बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चलाया बुलडोजर

Share your love

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश में सभी विभागों द्वारा अवैध तरीके से किए जा रहे कार्यों पर निरंतर कार्यवाही हो रही है इसी के चलते मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंसीधर तिवारी ने भी अपने अधिकारियों को भी प्राधिकरण के तहत अवैध रूप से हो रही प्लॉटिंग, अवैध निर्माण पर कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए हुए है इसी को लेकर एमडीडीए ने सहायक अभियंता अभिषेक भरद्वाज के नेतृत्व में अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया है।

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार अवैध रूप से भवनों के निर्माण और अवैध प्लॉटिंग पर शिंकजा कसता जा रहा है अभी तक प्राधिकरण की तरफ से तकरीबन 5000 एकड़ भूमि पर अवैध रूप से की जा रही प्लॉटिंग को ध्वस्त किया जा चुका है।ताज़ा मामला जेएसआर क्रिकेट एकेडमी शिमला बायपास रोड़ के पास का है जहां मासूम अली द्वारा दस बीघा जमीन पर अवैध रूप से प्लॉटिंग की जा रही थी जिसपर एमडीडीए के द्वारा ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई।आपको बता दे कि एमडीडीए के इस सेक्टर के सहायक अभियंता अभिषेक भरद्वाज ने कहा कि एमडीडीए के द्वारा लगातार ऐसी प्लॉटिंग पर कार्यवाही की जा रही है इसी के चलते अवैध रूप से की जा रही इस प्लाटिंग को ध्वस्त करने का काम किया गया है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.