जनपद उत्तरकाशी के बड़कोट में कुथनोर पूल के पास मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त,

Share your love

जनपद उत्तरकाशी के बड़कोट में कुथनोर पूल के पास मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किया 02 को सकुशल रेस्क्यू।

आज दिनाँक 18 अक्टूबर 2022 को थाना बड़कोट द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि किरसाली से बड़कोट की ओर आते समय कुथनोर पूल के पास एक मैक्स वाहन (UK07 TA 0057) अनियंत्रित होकर यमुना नदी में गिर गया है।

उक्त सूचना पर पोस्ट बड़कोट से SI निरंजन बड़थ्वाल के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित रेस्क्यू करते हुए खाई में उतरकर यमुना नदी के किनारे से वाहन में सवार दोनों घायलों को निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुँचाया। तत्पश्चात दोनों घायलों को एम्बुलेन्स के माध्यम से उपचार हेतु बड़कोट अस्पताल पहुँचाया गया।

घायलों का विवरण:-
1. देवेंद्र (चालक)
2. सतीश पुत्र श्री भगतु लाल
उपरोक्त दोनों स्थानीय निवासी थे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.