शहीद राकेश डोभाल की बेटी दित्या ने किया शहीद स्मृति द्वार का शिलान्यास, विधानसभा अध्यक्ष ने कहा- युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा है शहीदों का बलिदान

ऋषिकेश: जम्मू कश्मीर के बारामुला सेक्टर में 13 नवंबर 2020 को पाकिस्तानी आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर राकेश डोभाल शहीद हो गए थे। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने उनकी शहादत को चिरस्थाई बनाने के लिए गंगानगर में शहीद स्मृति द्वार बनाने की घोषणा की थी। बुधवार को चार लाख रुपये की विधायक निधि से निर्मित होने वाले शहीद स्मृति द्वार का शिलान्यास विधानसभा अध्यक्ष के साथ शहीद राकेश डोभाल की 10 वर्षीय सुपुत्री दित्या डोभाल ने किया।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि शहीद की स्मृति में बनने वाला यह द्वार युवा पीढ़ी को देशभक्ति की प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाता। उन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर देश की सीमाओं को सुरक्षित रखने का कार्य किया है। अग्रवाल ने कहा है कि शहीद के स्वजन के साथ आज संपूर्ण देश खड़ा है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.