मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का निधन, हार्ट अटैक से हुई मौत

Share your love

मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का आज सुबह द‍िल का दौरा पड़ने से न‍िधन हो गया। राज ने अभिनेता के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। 49 साल के राज एक फिल्‍ममेकर थे। जानकारी के अनुसार राज कौशल का न‍िधन बुधवार सुबह 4.30 बजे हुआ। राज कौशल के निधन पर बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने शोक जताया है। मंदिरा बेदी और राज कौशल के दो बेटे और एक बेटी है।

इस बात की जानकारी सेलीब्र‍िटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर दी। उन्होंने राज कौशल के परिवार की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, ‘हम सभी एकदम सदमे में हैं कि मंदिरा बेदी के पति और ऐड फिल्ममेकर राज कौशल का दिल का दौरा पड़ने से आज सुबह निधन हो गया है।’

बता दें कि रविवार को ही मंद‍िरा और राज ने अपने करीबी दोस्‍तों के साथ एक पार्टी की थी, ज‍िसमें नेहा धूपिया, अंगद बेदी, सागर‍िका घाटगे, जहीर खान, आशीष चौधरी और उनकी पत्‍नी शामिल थे। राज के इस आकस्‍म‍िक न‍िधन के बाद मंदिरा और राज के करीबी दोस्‍त आशीष चौधरी सबसे पहले उनसे म‍िलने पहुंचे हैं।

मंदिरा बेदी और राज कौशल ने 14 फरवरी 1999 में शादी कर ली थी। मंदिरा और राज कौशल की पहली मुलाकात 1996 में मुकुल आनंद के घर पर हुई थी। मंदिरा वहां ऑडिशन देने पहुंची थीं और राज, मुकुल आनंद के असिस्टेंट के रूप में काम कर रहे थे। यहीं से दोनों ने एक दूसरे को देखा और उनके प्यार की शुरुआत हुई। राज ने अपने करियर में तीन फिल्मों, ‘प्यार में कभी कभी’, ‘शादी का लड्डू’ और ‘एंथनी कौन है’ का निर्देशन किया था।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.