चैत्र नवरात्रि एवं नव संवत्सर पर महिला मोर्चा का मंडल वार “शक्ति पूजन” कार्यक्रम – रुचि भट्ट !
Share your love
लोकजन टुडे ब्यूरो

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, उत्तराखंड की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रुचि भट्ट ने समस्त प्रदेशवासियों को पावन चैत्र नवरात्रि एवं नव संवत्सर की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह पर्व भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता और नव सृजन का प्रतीक है, जो हमें शक्ति, श्रद्धा और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण करता है।
रुचि भट्ट ने अपने संदेश में कहा कि चैत्र नवरात्रि केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि नारी शक्ति के सम्मान और जागरण का भी महापर्व है। मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की उपासना हमें यह संदेश देती है कि समाज में नारी ही शक्ति, सृजन और संस्कारों की आधारशिला है। वहीं, नव संवत्सर भारतीय नववर्ष का शुभारंभ है, जो हमें नए संकल्प, नई ऊर्जा और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करता है।
इसी पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा पूरे प्रदेश के 304 मंडलों में मंडल वार “शक्ति पूजन” कार्यक्रम का आयोजन 21-26 मार्च के बीच किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत प्रत्येक मंडल स्तर पर मंदिरों में कीर्तन आयोजित किए जाएंगे और मां शक्ति की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं को संगठित करने और उन्हें सामाजिक व राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस विशेष अभियान के अंतर्गत कीर्तन मंडलियों के माध्यम से बूथ स्तर तक महिलाओं को जोड़ने का व्यापक प्रयास किया जाएगा। भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं सामूहिक शक्ति पूजन के जरिए महिलाओं में आध्यात्मिक चेतना के साथ-साथ संगठनात्मक एकजुटता को भी सुदृढ़ किया जाएगा। यह पहल महिलाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करेगी, जहां वे अपने विचार साझा कर सकें और समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में योगदान दे सकें।
रुचि भट्ट ने ये भी कहा कि महिला मोर्चा का यह प्रयास केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग की महिलाओं को जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर, जागरूक और सशक्त बनाना है। उन्होंने सभी माताओं, बहनों और बेटियों से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन कार्यक्रमों में भाग लेकर इस अभियान को सफल बनाएं।
अंत में उन्होंने पुनः सभी प्रदेशवासियों को चैत्र नवरात्रि एवं नव संवत्सर की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और सफलता लेकर आए।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
