संवेदनशील स्थानों पर रखें पुख्ता इंतजाम, अलर्ट मोड पर रहें अधिकारी: डीएम प्रशांत आर्य !
Share your love
लोकजन टुडे ब्यूरो

भारी वर्षा एवं बर्फबारी के अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी ने ली समीक्षा बैठक
मौसम विभाग द्वारा आगामी दो दिनों के लिए जारी भारी वर्षा और भारी बर्फबारी की चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने समस्त संबंधित अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए अगले दो दिनों के लिए जनपद में हाई अलर्ट की स्थिति रहेगी। उन्होंने आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभागों को आपस में समन्वय बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति में रिस्पॉन्स टाइम को न्यूनतम रखने के निर्देश दिए, ताकि आम जनजीवन को सुरक्षित रखा जा सके।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने लोनिवि बीआरओ और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को बर्फबारी की स्थिति में मुख्य मार्गों और संपर्क मार्गों को तत्काल खोलने के लिए प्रयाप्त संख्या में कार्यबल और मशीनों को संवेदनशील स्थलों पर तैनात करने के निर्देश दिए तथा विद्युत विभाग व जल संस्थान को आपूर्ति बाधित होने पर आपूर्ति पुनर्स्थापित करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
जिलाधिकारी ने संवेदनशील स्थलों पर जहां अधिक बर्फबारी से जनजीवन को खतरा हो सकता है वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखने तथा अगले दो दिनों के लिए ट्रैकिंग को नियंत्रित तरीके से संचालित करने निर्देश दिए ।
बैठक ने एसडीएम बड़कोट ब्रजेश तिवारी,डीएफओ डीपी बलूनी, डीटीडीओ केके जोशी सहित समस्त संबंधित अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े और आपदा प्रबंधन अधिकारी शार्दूल गुस्साई उपस्थित रहे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
