महेंद्र भट्ट दोबारा बने उत्तराखंड भाजपा के बॉस, निर्विरोध चुने गए

Share your love

लंबे समय से उत्तराखंड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए चुनाव होना था जिसका इंतेज़ार अब खत्म हो गया है प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर उत्तराखंड भाजपा को एक बार फिर महेंद्र भट्ट मिल गए है। कल ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अपना नामांकन किया था और कोई नामांकन प्रदेश अध्यक्ष के लिए नहीं हुआ।

नामांकन में सीएम के पहुंचते ही हो गई थी स्थिति स्पष्ट

आपको बता दे कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के दौड़ में कई नाम शामिल थे लेकिन नामांकन का दिन आते आते सभी नामों पर विराम लग गया। नामांकन करने प्रदेश भाजपा मुख्यालय में जब निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पहुंचे तो उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,प्रदेश प्रभारी दुष्यन्त कुमार गौतम,भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व गढ़वाल से सांसद अनिल बलूनी और केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा व संगठन महामंत्री अजेय कुमार मौजूद रहे। जब ये सब लोग भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के लिए महेंद्र भट्ट का नामांकन कराने पहुंचे तो तब ही स्थिति स्पष्ट हो गई थी कि महेंद्र भट्ट ही एक बार फिर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष होंगे और उसपर मोहर कल ही लग गई थी क्योंकि कोई और नामांकन के लिए नहीं पहुंचा।

महेंद्र भट्ट के अगुवाई में जीते सभी चुनाव -सीएम धामी

कल जब सीएम पुष्कर सिंह धामी, महेंद्र भट्ट के नामांकन में पहुंचे तो मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि महेंद्र भट्ट के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए भाजपा ने प्रदेश में सभी चुनाव जीते है महेंद्र भट्ट का राजनैतिक इतिहास बहुत लंबा है उनके अनुभव के चलते प्रदेश में भाजपा ने छोटे बड़े सभी चुनाव जीतने का काम किया है।

महेंद्र भट्ट का राजनैतिक सफ़र

4 अगस्त 1971 को चमोली जिले में जन्मे महेंद्र भट्ट का राजनैतिक इतिहास काफ़ी लंबा रहा है विधार्थी परिषद से राजनीति के शुरुआत करने वाले महेंद्र भट्ट को भाजपा ने 2002 को नंदप्रयाग विधानसभा से अपना उम्मीदवार बनाया और जीत हासिल कर पहली बार विधायक बने इसके बाद 2017 में बद्रीनाथ सीट से उन्होंने कांग्रेस के राजेंद्र भंडारी को हराया और वहां से विधायक रहे वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में दोबारा भाजपा सत्ता में आई लेकिन महेंद्र भट्ट अपनी सीट नहीं बचा पाए और कांग्रेस के राजेंद्र भंडारी ने उन्हें हरा दिया हालांकि अब राजेंद्र भंडारी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो चुके है और 2024 में हुए उपचुनाव में बद्रीनाथ सीट पर कांग्रेस का कब्जा फिर हो गया और लखपत बुटोला ने वहां राजेंद्र भंडारी को हराकर चुनाव जीत लिया। *30 जुलाई 2022 को पहली बार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बने*मदन कौशिक का कार्यकाल पूरा होने के बाद हुए संगठन चुनाव में 30 जुलाई 2022 को महेंद्र भट्ट भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बने उसके बाद राज्य में कई चुनाव हुए जिसमें भाजपा को जीत मिली और इसी को देखते हुए भाजपा ने उत्तराखंड में महेंद्र भट्ट को दोबारा रिपीट करने का काम किया है। *2 अप्रैल 2024 को मिली राज्यसभा सांसद की जिम्मेदारी* महेंद्र भट्ट के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए उन्हें पार्टी ने उन्हें राज्यसभा भेजा, राज्यसभा सांसद के साथ साथ वो उत्तराखंड प्रदेश के भाजपा के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य करते रहे ओर उनका कार्यकाल प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए सफल रहा इसलिए पार्टी ने दोबारा उनपर दांव खेला।

सीएम से करीबियों ने दोबारा दिया मौका, गढ़वाल और कुमाऊं का बैलेंस बरकरार

आपको बता दे कि जब से महेंद्र भट्ट भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बने थे तब से ही उनकी नजदीकियों को सीएम के साथ बढ़ते हुए सभी ने देखा है उत्तराखंड में ये माना जाता है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सीएम आपसी समन्वय से प्रदेश हित में कई फैसले लेने का काम कर रहे है और यही वजह रही है कि उत्तराखंड में महेंद्र भट्ट को प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर रिपीट किया गया। साथ ही आपको बता दे कि गढ़वाल और कुमाऊं में बैलेंस रखने का काम भी किया गया है जहां एक तरफ सीएम पुष्कर सिंह धामी कुमाऊं से आते है तो वहीं महेंद्र भट्ट गढ़वाल से है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बधाई के साथ दी नसीहत

महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने बधाई देते हुए कहा कि उनकी तरफ़ से महेंद्र भट्ट को बहुत बधाई। साथ ही उन्होंने कहा कि अपने पिछले कार्यकाल में जिस तरह सरकार द्वारा किए गए गलत और सही कार्यों पर मौन रहे इस बार उन्हें चुप्पी तोड़नी चाहिए साथ ही राज्य में अवैध खनन, महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचारों के साथ साथ नकल माफियाओं और जोशीमठ पर भी अपनी सरकार से सवाल पूछने चाहिए उन्होंने इस कार्यकाल में महेंद्र भट्ट से चुप्पी तोड़ राज्य के मुद्दों को उठाने की नसीहत दी है।

प्रदेश के सीएम, केंद्रीय राज्य मंत्री के साथ बड़े नेता मंच पर रहे मौजूद

महेंद्र भट्ट के दोबारा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर मंच पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा जिनको उत्तराखंड संगठन चुनाव अधिकारी बनाया गया था वो भी मंच पर नज़र आए इस मौके पर उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यन्त कुमार गौतम, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विजय बहुगुणा, डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, तीरथ सिंह रावत के साथ सांसद उत्तराखंड सरकार में मंत्री पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के साथ साथ उत्तराखंड के भाजपा के चुनाव अधिकारी खज़ानदास भी मौजूद रहे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.