हरिद्वार में दरिंदगी की शिकार बच्ची की घटना पर चर्चा, मदन कौशिक ने कहा…!

देहरादून: सदन में गुरुवार को विपक्ष ने महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी की है। सुबह करीब 11 बजे विधानसभा सत्र कार्यवाही की शुरू हुई। हरिद्वार में दरिंदगी की शिकार मासूम बच्ची की घटना पर चर्चा हुई। विपक्ष ने 310 के तहत मामला उठाया। 58 के तहत चर्चा शुरू हुई।

हरिद्वार की घटना पर संसदीय कार्य मंत्री मदन कौशिक ने सदन में कहा कि दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 20, 000 की इनामी राशि एक लाख की गई है। डीआईजी गढ़वाल के नेवतृत्व में टीम का गठन अतिरिक्त रूप से किया जाएगा और अभियुक्त को फांसी की सजा तक पहुंचाया जाएगा। फास्ट ट्रैक में मामला चलेगा। डीआईजी की टीम केवल जांच नहीं करेगी, बल्कि अभियोजन के दौरान उसकी मॉनिटरिंग भी करेगी।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.