लक्सर: 16 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्ट: प्रवीण सैनी

लक्सर: लक्सर में मादक पदार्थों की तस्करी का काम जोरों पर है। शराब का नशा हो अफीम का नशा हो चरस का नशा हो या फिर स्मैक का नशा हर तरह के नशे के सौदागर लक्सर में पकड़े जा रहे हैं।

16 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपियों का पकड़ा जाना लक्सर में पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी स्मैक के सौदागर पकड़े जा चुके हैं। लक्सर पुलिस नशे के सौदागरों को लेकर लगातार अलर्ट मोड़ पर है। बीती देर रात मुखबिर की गुप्त सूचना के आधार पर लक्सर पुलिस ने एक जाल बिछाया जिसमें नशे के दो सौदागर फंस गए और पकड़े गए दोनों आरोपियों के पास से करीब 16 ग्राम स्मेक ब्रामन्द की गई।

लक्सर कोतवाल हेमेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि सलेमपुर बक्काल से सेठपुर गांव की ओर जा रहे दो युवकों को गुप्त सूचना के आधार पर जैसे ही रोका गया उन्होंने भागने की कोशिश की लेकिन उन्हें दबोच लिया गया। दोनों के पास से 16 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.