बागेश्वर में दो महिलाओं की प्रेम कहानी बनी चर्चा का विषय

Share your love

बागेश्वर में महिला से शादी करने पर अड़ी रही युवती

‘बागेश्वर, संवाददाता।

 

कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक युर्वती शादीशुदा महिला -से शादी करने पर अड़ी रही।

युवती के  माता-पिता और महिला के परिजन दोनों को समझाते रहे, लेकिन वे किसी की सुनने को तैयार नहीं हैं। इस दौरान – कोतवाली के आगे भीड़ जमा हो गई। घंटों की मशक्कत के बाद उन्हें वहां से पुलिस ने घर भेजा। परिजन काफी निराश होकर घरों को लौटे। महिला और युवती की प्रेम कहानी पूरी शहर में चर्चा का विषय रही।

 

रविवार को एक स्कूटी में सवार होकर एक सरकारी सेवा करने वाली महिला कोतवाली पहुंची। उन्होंने वहां पहले से एक युवती के साथ रहने की इच्छा व्यक्त करते हुए पत्र पुलिस को दिया था। बताया जा रहा है कि लगभग 22 वर्षीय युवती पिथौरागढ़ की रहने वाली है। महिला के साथ उसकी रिश्तेदारी है। वह लगभग एक माह से उसके साथ रह रही है। युवती के माता- पिता उसे घर ले जाने आए, लेकिन युवती ने साफ इनकार कर दिया।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.