चमोली में नमामि गंगे प्रोजेक्ट हादसे का लाइव वीडियो आया सामने, देखिए कैसे करंट ने ली 16 लोगों की जान…

Share your love

चमोली

कल दिनांक 19.07.2023 को चमोली मुख्य बाजार में अलकनंदा नदी के पास बने नमामि गंगे परियोजना में करंट फैलने के कारण 26 लोग इसकी चपेट में आ गये । जिनमें से 16 व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी थी  व 10 व्यक्ति घायल हो गये थे जिसमें से गम्भीर रुप से घायल 06 व्यक्तियों को हायर सेन्टर ऋषिकेश एम्स रेफ़र किया गया है।

जिस वक्त यह घटना घटित हुई उस वक्त दूसरे छोर से किसी युवक द्वारा घटना का पूरा वीडियो रिकॉर्ड किया गया है l देखिए वह वीडियो कैसे पहले पुलिसकर्मी भागते हुए जा रहे हैं, फिर बिजली के करंट से आग का गोला निकल रहा हैl हर तरफ चीख-पुकार मच रही है, यह वीडियो किसने रिकॉर्ड किया इसका पता नहीं लग पाया है, लेकिन यह वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से हम तक पहुंचा है।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.