लाइव वीडियो: हाथों में छुरे, चाकू और लोहे का रॉड… खूनी झड़प में बच्चे भी हुए लहूलुहान

Share your love

रुड़की: रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के मछली बाजार में हुई खूनी झड़प को देखकर आपका भी दिल दहल जाएगा। जंहा पर भीड़भाड़ वाले बाजार में दो पक्षों में धारदार हथियार चल गए जिन्हें देखकर लगता है कि इन दबंगों को कानून नाम का कोई खौफ नहीं है।

हाथों में छुरे , चाकू और लोहे की रॉड से एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष पर हमला कर रहे हैं। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। जिसे देखकर लगता है कि शहर में कानून नाम का कोई खौफ नहीं हैं। वही इस झड़प में एक पक्ष के पाँच लोग घायल है, जिनमे छोटे बच्चे भी शामिल हैं। जिनका इलाज देहरादून के अस्पताल में चल रहा है।

https://youtu.be/BQ-iIIAXu6Y

वही दूसरे पक्ष के तीन लोग घायल है, जिनका इलाज हरिद्वार के एक अस्पताल में जारी है। वही परिजनों में भी इस झड़प के बाद मातम छाया हुआ है उनका कहना है कि घायल बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है। वही पुलिस भी दोनों पक्षों की ओर से आई तहरीर के आधार पर पूरे मामले पर जांच कर रही हैं।

बाईट–घायल बच्चे की माता
बाईट–जावेद, परिजन


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.