Skip to content
No results
  • About Us
  • केंद्र सरकार ने की 1लाख 70 हज़ार करोड़ रूपये की गरीबों के लिए बड़ी घोषणा
  • केदारनाथ में हेलीकॉप्टर की चपेट में आने से हुआ हादसा यूकाडा के वित्त नियंत्रक की मौके पर मौत
  • जानिए मौसम का हाल
  • डालनवाला पुलिस की मुस्तैदी: 24 घंटे के भीतर स्कूटी व मोबाइल फोन चोरी का सनसनीखेज़ खुलासा !
  • डीजीपी साहब आप भी देख लो कैसे शराब माफिया कुटाई कर रहे हैं आपके पुलिसकर्मी की
  • देवप्रयाग में शराब की फैक्ट्री के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
  • लोकजन टुडे का बड़ा खुलासा: कोकीन ड्रग्स और अफीम गांजे की अधिकता से आचार्य बालकृष्ण की तबियत बिगड़ी थी
  • वीडियो देखिये: मेट्रो ट्रेन और रोपवे पर क्या बोले मुख्यमंत्री!
  • Contact
  • Contact Us
  • Namaste Trump Live: पीएम मोदी और ट्रम्प हेड मोटेरा स्टेडियम
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms and Conditions
  • Videos
Lokjan Today
Lokjan Today
  • अंग्रेजी
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • देश
    • बिहार
    • झारखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली NCR
    • हरियाणा
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • मध्य प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू-कश्मीर
    • राजस्थान
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • चमोली
    • उधमसिंह नगर
  • राजनीति
    • चुनाव
  • स्पोर्ट्स
    • क्रिकेट
  • ट्रैवल
  • वीडियो
Lokjan Today
Lokjan Today

शराब कारोबारियों ने उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के खाते से करोड़ों का सफाया, सीबीआई ने की छापेमारी!

  • kuldeep Lokjankuldeep Lokjan
  • February 10, 2023
  • Breaking News, Dehradun, Delhi, Haridwar, Hindi, Latest News, Lokjan today, National, Trending News, Uttarakhand
Home Breaking News शराब कारोबारियों ने उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के खाते से करोड़ों का सफाया, सीबीआई ने की छापेमारी!

Share your love

लोकजन टुडे, देहरादून

देहरादून के शराब कारोबारियों ने उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के खाते से 10.13 करोड़ रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत से इस धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया। इस मामले में सीबीआई ने दून के शराब कारोबारी और उसके तीन पार्टनरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सीबीआई ने कारोबारियों के ठिकानों पर छापे भी मारे, जहां से कई दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला पंजाब नेशनल बैंक की गुरुकुल कांगड़ी हरिद्वार शाखा में हुआ है। शाखा प्रबंधक विकास कुमार ने इस मामले में शिकायत की है। विकास कुमार का कहना है कि रामसागर जायसवाल निवासी नेहरू कॉलोनी देहरादून की रेसकोर्स में द लिकर शॉप के नाम से शराब की दुकान है। इसका करंट अकाउंट उनकी शाखा में चल रहा है। 12 मार्च 2021 को उनके खाते में यूपीसीएल के करंट अकाउंट से 10.13 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए गए। यूपीसीएल का खाता पीएनबी भेल में है।

इस बात का बैंक अधिकारियों को पता चला तो इसकी जांच कराई गई। पता चला कि यह पैसा बैंक के कर्मचारियों मोहित कुमार और मनीष शर्मा की मदद से ट्रांसफर किया गया है। बैंक ने रिकवरी शुरू की तो कुल 3.65 करोड़ रुपये ही रिकवर किए जा सके। लेकिन, अब भी जायसवाल के पास 6.66 करोड़ रुपये बकाया हैं। इस मामले में सीबीआई ने प्राथमिक जांच की और मुदकमा दर्ज कर लिया।

मुकदमे में रामसागर जायसवाल के अलावा अनिता जायसवाल निवासी नेहरू कॉलोनी, राजकुमार जायसवाल निवासी उमापुर, बाराबंकी उत्तर प्रदेश और कुलदीप निवासी गोवर्द्धनपुर, लक्सर हरिद्वार को नामजद किया गया है। सीबीआई ने सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम अज्ञात में लिखे हैं। सीबीआई के अनुसार जांच के बाद इन अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम को भी उजागर किया जाएगा।

पूरा खाता ही कर दिया खाली

यूपीसीएल के इस खाते से रकम चीफ अकाउंट अफसर के खाते में जाती है। चीफ अकाउंट अफसर का यह खाता पलटन बाजार देहरादून की ब्रांच में चल रहा है। उक्त पैसा भी चीफ अकाउंट अफसर के खाते में जाना था। लेकिन, आरोपियों ने यूपीसीएल का यह खाता ही खाली कर दिया।

Related


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Recent Posts

  • एसएसपी देहरादून की कोतवाली पटेलनगर टीम का बड़ा धमाका, किराए के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़ !
  • उधम सिंह नगर में ‘रीलबाज’ साहब का जलवा: थाने में सजी ‘दो पत्नियों’ की चौपाल, हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद खाकी की फ़जीहत!
  • नशा तस्करों के हौसले पस्त करती दून पुलिस ने हाईप्रोफाइल ड्रग MDMA के साथ 2 तस्कर भेजे सलाखों के पीछे !
  • ​दून पुलिस की बड़ी सफलता: प्रेमनगर में चेकिंग के दौरान 04 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 02 वाहन बरामद !
  • देहरादून पुलिस की त्वरित और सख्त कार्रवाई: राजपुर रोड पर हुड़दंग मचाने वाला सिरफिरा चालक गिरफ्तार, कार सीज़ !
Lokjan Today

Uttarakhand Latest News Portal

Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश |  देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो

Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir

LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.

Contact us: editor@lokjantoday.com

Copyright © 2026 - WordPress Theme by CreativeThemes
  • Home
  • Phone