टिहरी में फ़्लोटिंग रिज़ॉर्ट चलाने वाली “हरियाणा” की कम्पनी ली रॉय का कारनामा विधायक ने उठाए सवाल

Share your love

 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें टिहरी में फ्लोटिंग रिजॉर्ट से कैसे मल मूत्र गंगा में फेंका जा रहा है एक व्यक्ति अपने मोबाइल से वीडियो बनाकर यह बात बता रहा है सोशल मीडिया में यह वीडियो वायरल होने के बाद उत्तराखंड के निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने भी अपने फेसबुक में यह वीडियो अपलोड किया है जिसमें वह इस संबंध में सरकार से ध्यान देने की अपील कर रहे हैं

विधायक उमेश कुमार लिखते हैं

उत्तराखंड सरकार कृपया ध्यान दीजिए।
टिहरी में फ़्लोटिंग रिज़ॉर्ट चलाने वाली “हरियाणा” की कम्पनी ली रॉय का कारनामा।
रिज़ॉर्ट से निकलने वाले मल-मूत्र को सीधा गंगा जी में परवाह कर रही है ।
क्या ये नमामि गंगा अभियान पर पलीता लगाना नहीं है ?
इसी गंगा जल को आगे चलकर करोड़ों लोगों आस्था स्वरूप पीते है ।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.