यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भूस्खलन, एक व्यक्ति घायल

Share your love

उत्तरकाशी। उत्तराखंड में इस समय चार धाम यात्रा जोरों पर चल रही है इसी बीच में घटनाएं भी देखी जाती रही है आज शाम 4 बजकर 12 मिनट पर यमुनोत्री पैदल मार्ग पर 9 कैची भैरव मंदिर के पास भूस्खलन होने के कारण 3 से 5 यात्रियों की दबने की सूचना उत्तरकाशी पुलिस को मिली थी तत्काल पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी जुट गई और वहां फंसे लोगो का रेस्क्यू किया गया। इस दौरान एक व्यक्ति घायल हुआ जिसको रेस्क्यू कर उपचार हेतु जानकी चट्टी पहुंचाया गया।

जिलाधिकारी द्वारा स्मार्ट कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी की गई तथा सभी संबंधित एजेंसियों को तत्काल प्रभावित क्षेत्र पर पहुंचाकर राहत बचाव कार्य करने के निर्देश दिए गए थे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.