कोतवाली विकासनगर टीम ने अंतर्राज्जीय नकबजन गिरोह का किया पर्दाफाश !
Share your love

दून पुलिस ने अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुई नकबजनी की दो अलग-अलग घटनाओं का खुलासा किया है जिसमें गिरोह के सरगना सहित 03 अभियुक्तों को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया है अभियुक्तों के कब्जे से अलग-अलग घटनाओं में चोरी की गयी लगभग 08 लाख रू0 मूल्य की ज्वैलरी व अन्य सामान हुआ बरामद हुआ है।

आपको बता दे कि अभियुक्तों द्वारा सुनियोजित तरीके से इन घटनाओं को अंजाम दिया गया घटना से पूर्व घटना स्थल व आने-जाने वाले रास्तों की रेकी करके इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते थे। हरबर्टपुर के एक व्थायक्ति ने विकासनगर आकर शिकायत दर्ज करायी कि वो अपने परिवार के साथ अपने पैतृक गांव जनपद अल्मोडा गये थे, जब वापस घर आये तो घर का सारा सामान बिखरा हुआ था घर में रखी ज्वैलरी व नगदी अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली थी।घटना का खुलासा करने व अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कोतवाली विकासनगर पर टीम गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये गठित टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेजों का बारीकी से अवलोकन करते हुए संदिग्ध के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की गई।
इस प्रकरण में पुलिस ने देर रात्रि झाडूवाला चौक के पास स्थित बगीचे में संदिग्ध रूप से घूम रहे 03 व्यक्तियों को रोककर पुलिस द्वारा उनसे पूछताछ की गयी तो उनके द्वारा अपना नाम 1- स्वतंन्त्र शर्मा, 2- अमित कुशवाह और 3- आकाश विश्वकर्मा मूल निवासी झांसी उत्तर प्रदेश हाल किरायेदार हरबर्टपुर, विकासनगर बताया गया। तीनो व्यक्तियों से देर रात्रि में घूमने के सम्बन्ध में सख्ती से पूछताछ करने पर उनके द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देने की फिराक मे घूमने की बात बताई गई, साथ ही कुछ दिन पूर्व विकासनगर क्षेत्र में हरबर्टपुर तथा सहसपुर क्षेत्र के धर्मावाला में 02 बंद घरों में हुई चोरी की घटनाओं को अजांम देना स्वीकार किया गया…
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
