कोतवाली पटेल नगर पुलिस की नशा तस्करों के विरुद्ध मुहिम जारी, 2 को भेजा सलाखों के पीछे !

Share your love

लोकजन टुडे, देहरादून 

[ संवाददाता : करन सहगल ]

सीएम धामी के विजन “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा तस्करों के विरुद्ध देहरादून पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के तहत कोतवाली पटेलनगर पुलिस द्वारा दिनांक 30-12-2023 को मण्डी के पीछे चक्की टोला खाली प्लॉट से 02 अभियुक्त सरोवर पासवान पुत्र मुक्ति पासवान निवासी 494 खुडबुडा मौहल्ला कांवली रोड तथा विकास पुत्र देवनाथ शाह निवासी C/0 संजय निकट ईदगाह, थाना कैंट जनपद देहरादून को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त गणो के कब्जे से अलग-अलग कुल 10.42 ग्राम स्मैक व 05.13 ग्राम कोकीन व घटना मे प्रयुक्त इलैक्ट्रिक स्कूटी सं0-WE04901 (Joy Bike) बरामद की गई। 

अभियुक्तगणों के विरुद्व थाना पटेलनगर में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया एवं दोनों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया  

अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी बाजार उप निरीक्षक सनोज कुमार, कांस्टेबल राहुल कुमार, कांस्टेबल अरुण कुमार, कांस्टेबल रूसेन्द्र कुमार एवं कांस्टेबल एहसान शामिल थे l

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.