सीओ सदर की कोतवाली पटेलनगर पुलिस टीम ने खुखरी की नोक पर ज्वैलरी शॉप मे लूट का प्रयास करने वाले 02 आभियुक्तों को किया गिरफ्तार !
Share your love

संवाददाता : करन सहगल
कल रात कोतवाली पटेलनगर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि गोरखपुर चौक के पास एक सुनार की दुकान पर दो लडकों द्वारा खुखरी का डर दिखाकर लूट का प्रयास किया गया है जिस पर तत्काल चौकी प्रभारी आईएसबीटी मय पुलिस फोर्स के घटना स्थल पहुंचे तथा स्थानीय लोगो की सहायता से घटना को अंजाम का प्रयास करने वाले दोनो अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तो से पूछताछ में उनके द्वारा अपना नाम सिद्वार्थ मेहरा पुत्र बलवन्त मेहरा निवासी वैशाली गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश, हाल पता- क्लेमनटाउन, जनपद देहरादून तथा सानिध्य गुरुंग उर्फ मन्नू गुरुंग पुत्र ओम बहादुर गुरुंग निवासी जोशी मौहल्ला भगवानपुर, थाना सेलाकुई, जनपद देहरादून बताया l
अभियुक्तों से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ करने पर अभियुक्त सिद्धार्थ द्वारा बताया गया कि अपने महंगे शौक को पूरा करने के लिए उसके द्वारा कई लोगों से उधार लिया गया था जो उसके ऊपर लगातार उधार वापस करने का दबाव बना रहे थे तथा अपनी उधारी चुकाने के लिए उनके द्वारा लूट की योजना बनाई थी, घटना को अंजाम देने के लिए खुखरी की व्यवस्था उसके साथी सानिध्य गुरुंग ने की थी।
पकडे गये दोनो अभियुक्तों में से सिद्वार्थ मेहरा देहरादून की नामी यूनिवर्सिटी में बीसीए का छात्र है, जबकि दूसरा युवक पिज़्ज़ा शॉप मे काम करता है। दोनो अभियुक्तों के विरुद्व थाना पटेलनगर पर सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है l
अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी आईएसबीटी उपनिरीक्षक देवेश खुगशाल, अपर उपनिरीक्षक महेन्द्र सिह नेगी, अपर उपनिरीक्षक हरकेश सिह, कॉन्स्टेबल दिपेन्द्र नौटियाल तथा कॉन्स्टेबल धीरेन्द्र पतियाल शामिल थे l
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
