कोतवाली पटेल नगर पुलिस ने करीब 25 लाख की अवैध स्मैक के साथ अभियुक्ता करी गिरफ्तार !

Share your love

संवाददाता : करन सहगल

आगामी नगर निकाय निर्वाचन 2025 के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में मादक पदार्थों के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश दिए गये हैं जिनका पालन करते हुए दून पुलिस द्वारा सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए कल दिनांक 06-01-2025 को मुखबिर की सूचना पर एक महिला अभियुक्ता पूजा पत्नी सन्दर लाल निवासी राजीव नगर चमनपुरी को 81.33 ग्राम अवैध स्मैक के साथ उसके घर राजीव नगर चमनपुरी से गिरफ्तार कर गया तथा उसके विरुद्ध थाना पटेल नगर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्ता के पति को भी कुछ समय पूर्व पुलिस द्वारा मादक पदार्थो की तस्करी में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

अभीयुक्ता को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी बाजार उपनिरीक्षक प्रमोद शाह, महिला उपनिरीक्षक ज्योति कन्याल, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, कॉन्स्टेबल अरशद अली, कॉन्स्टेबल विकास कुमार, कॉन्स्टेबलbराहुल कुमार एवं महिला कॉन्स्टेबल गीता बिष्ट शामिल थे l


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.