कोतवाली नगर पुलिस ने क्षेत्र में हुई चोरी घटना का किया खुलासा, शत प्रतिशत माल किया बरामद !
Share your love

संवाददाता: करन सहगल
एसएसपी देहरादून द्वारा समस्त महकमे को नकबजनों के विरुद्ध नकेल कसने हेतु निर्देशित किया गया है, उसी क्रम में क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात का कोतवाली नगर पुलिस ने खुलासा किया हैl
वादिनी रिचा त्रिपाठी द्वारा कोतवाली नगर पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया कि वो परिवार सहित घर से बाहर गये थे l वापस आने पर उन्हें उनके घर में चोरी होने के बारे में पता चला जिसमे ज्वेलरी और दो मोबाइल चोरी थे । तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया ।
घटना के अनावरण हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये जिनका पालन करते हुए गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के सी0सी0टी0वी कैमरे चैक किए गए, साथ ही मुखबिर तंत्र सक्रिय किए गए ।
पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक: 05-05-2025 को मुखबिर की सूचना पर बारात घर रेलवे स्टेशन के पास से 03 अभियुक्तों प्रवीन पुत्र चन्दु साहनी, शीतल कुमार पुत्र जगदीश साहनी तथा दीपक कुमार पुत्र मदन साहनी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से घटना में चोरी किया गया लगभग 05 लाख रू0 का माल बरामद किया गया।
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे तीनो नशे के आदी हैं तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिये उनके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अजांम दिया गया था। अभियुक्त उक्त चोरी के माल को बेचने की फिराक में थे पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी कोतवाली निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनमोहन सिंह, चौकी प्रभारी लक्खीबाग उपनिरीक्षक आशीष कुमार, उपनिरीक्षक जगदंबा प्रसाद, कॉन्स्टेबल महेश पुरी, कांस्टेबल संदीप कुमार, कांस्टेबल राजेश कुमार, कांस्टेबल विनोद सिंह, कांस्टेबल लोकेंद्र उनियाल एवं कांस्टेबल नरेंद्र शामिल थे
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
