भाजपा के संगठन पर्व पर भड़के करण माहरा!

Share your love

*उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने भाजपा के संगठन पर्व को लेकर भाजपा और सरकार दोनों पर जमकर निशाना साधा है करण माहरा ने कहा कि भाजपा का असली चेहरा जनता के सामने आ गया है भाजपा जनता की लाशों पर सत्ता का पर्व मना रही है उन्होंने कहा कि उत्तराखंड फिर एक बार रो रहा है पहाड़ों में बादल बरसे नहीं बल्कि कहर बनकर टूटे है हाल ही में भारी बरसात के चलते तीन अलग-अलग हादसे जिसमें 16 ज़िंदगियाँ अभी भी लापता है ऐसे में भाजपा सरकार अपना संगठन पर्व मना रही है।

आगे करण माहरा ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी “संगठन पर्व” मना रहे हैं! ऐसे में मुख्यमंत्री को शर्म आनी चाहिए जब राज्य में कई जगह लोग मलबे के नीचे दबे हों, माँएं अपने बच्चों की लाशें ढूंढ रही हों, तब आप जश्न मना रहे हैं? ये कैसा नेतृत्व है जो आपदा में संवेदना छोड़कर प्रचार में मशगूल हो जाता है?

*राहत कार्य ठप,प्रशासन नदारद,जनता भगवान भरोसे।*

आगे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी जी, आप मुखिया नहीं, एक बेहद असंवेदनशील प्रचार मंत्री बन चुके हैं। आपका संगठन पर्व इस बात का प्रतीक है कि भाजपा को केवल खुद की फिक्र है, प्रदेश की नहीं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता अब ठगी नहीं जाएगी। जब जनता त्राहि-त्राहि कर रही हो, तब सत्ता के शीर्ष पर बैठे लोग कैसे जश्न मना सकते हैं? यह पर्व नहीं, पीड़ा का समय है। यह वो वक़्त है जब सरकार को जनता के बीच होना चाहिए, पीड़ित परिवारों के आँसू पोछने चाहिए, राहत कार्यों की निगरानी करनी चाहिए, न कि सत्ता और संगठन का उत्सव मनाना चाहिए।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.