भारत चीन सीमा पर जोशीमठ-मलारी ग्लेशियर फटने से मोटर ब्रिज पर खतरा बड़े बोल्डर से पहुंचा नुकसान देखिए वीडियो

Share your love

देहरादून/चमोली

चमोली जिले के जोशीमठ से 50 किलोमीटर आगे मलारी जुम्मा नदी में 7:15 बजे करीब अचानक ग्लेशियर फट गया जिस कारण नदी का जलस्तर जबरदस्त बढ़ गया।

आवाजाही करने वाला पुल भी खतरे में।

 

चीन सीमा पर नीती घाटी के उच्च हिमालय क्षेत्रों में ग्लेशियर टूटने से जुम्मा नाले में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। नाले में मलबे के साथ भारी बोल्डर भी बहकर आए हैं। एक भारी-भरकम बोल्डर जोशीमठ-मलारी हाईवे पर जुम्मा गांव के पास स्थित मोटर ब्रिज के नीचे अटक गया है, जिससे ब्रिज को खतरा पैदा हो गया है। हालांकि नाले में पानी बढ़ने से किसी भी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.