दून व हरिद्वार पुलिस की संयुक्त टीम की रायवाला में हुई चोरी की घटनाओं में शामिल अभियुक्तों के साथ हुई मुठभेड़, एक अभियुक्त के पैर में लगी गोली !

Share your love

संवाददाता : करन सहगल

आज दिनांक 7/8.12.24 रात्रि करीब 01.00 बजे देहरादून पुलिस द्वारा रायवाला क्षेत्र में हुई चोरी की घटना के संदिग्ध बदमाश व संदिग्ध i10 कार का रुड़की की ओर से हरिद्वार की तरफ पीछा किया जा रहा था तथा गाड़ी की चेकिंग व रोकने के लिए सूचना दी जिस पर शांतरशाह चौकी क्षेत्र अंतर्गत आरोग्यम के पास बहादराबाद पुलिस द्वारा चेकिंग के लिये रोकने का प्रयास करने पर गाड़ी बड़ेरी की ओर भागी जिसका बहादराबाद पुलिस एवं देहरादून पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से पीछा किया गया तो i10 कार में सवार 3 व्यक्तियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी जिसमे पुलिस की ओर से जवाबी फायरिंग में एक बदमाश फरमान निवासी नाकुड सहारनपुर के पैर में गोली लगी है व 2 बदमाश जिनके नाम गुल्लू एवं गुलफाम मौके से फरार हो गए हैं जिनकी तलाश की जा रही है l घायल बदमाश को उपचार हेतु जिला अस्पताल हरिद्वार भेजा गया है। घटना में घायल बदमाश पूर्व में आधा दर्जन से अधिक चोरी एवं नकबजनी की घटनाओं में उत्तरप्रदेश एवं देहरादून और हरिद्वार से जेल जा चुका है । मौके से अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, खोखा, ज़िंदा कारतूस, सोने की चेन, सोने की l अंगूठी एवं घटना में प्रयुक्त i 20 कार, तीन फर्जी नंबर प्लेट बरामद हुई है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.