क्या कुछ बड़ा होने वाला है उत्तराखंड में ? त्रिवेंद्र की मंद मंद मुस्कान तो कर रही कुछ बड़ा इशारा

Share your love

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बदरीनाथ धाम से देश के आखिरी गांव माणा होते हुए प्रसिद्ध वसुधारा वाटर फॉल का सफर किया। उन्होंने इस सफर को आनंदमय के साथ ही रोमांचक बताया। लगभग 8 किलोमीटर लंबे इस सफर में कई मरोरम दृश्य देखकर पूर्व सीएम ने कहा की जो भी बदरीनाथ धाम दर्शन के लिए आएं और ट्रैकिंग को पसंद करते हैं तो वो वसुधारा के इस ट्रैक रूट पर अवश्य आएं। उन्होंने कहा कि सच में स्वर्ग है अपनी देवभूमि उत्तराखंड।

 

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत दिल्ली से वापस लौट कर एकदम फिट नजर आ रही है फिजिकल तौर पर भी और राजनीतिक तौर पर भी।

दिल्ली से लौटते ही वह  गढ़वाल भ्रमण पर निकल पड़े हैं उत्तराखंड के अंतिम गांव माणा से वह वसुधारा पैदल ट्रैक पहुंचे यहां उन्होंने पर्यटकों और ग्रामीणों के साथ फोटो भी खिंचवाई दिल्ली से लौटकर वह एक नई ऊर्जा के साथ दिखाई दे रहे हैं जिससे प्रतीत होता है, कि उन्हें कोई शुभ संदेश दिल्ली से मिला है

इस संबंध में वह किसी के सामने अपने पत्ते नहीं खोल रहे बस मंद मंद मुस्कुरा रहे हैं उनकी यह मुस्कुराहट कइयों की जान पर भारी पड़ रही है दिल्ली से लौटकर त्रिवेंद्र सिंह रावत की बॉडी लैंग्वेज से कईयों की रातों की नींद उड़ गई है सूत्रों की माने तो उत्तराखंड में कुछ बड़ा घटनाक्रम हो सकता है।

 

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.