खुफिया तंत्र सक्रिय कश्मीर में मारे गए आतंकवादी के करीबियों की देहरादून में खंगाल रही कुंडली
Share your love
कुछ दिन पहले ही कश्मीर में सुरक्षा बलों के हाथों मारे गए आतंकवादी इदरीश अहमद के करीबियों की कुंडली खंगालने में जुटा है। इदरीश ने 2017 से 2021 तक देहरादून के सेलाकुई स्थित एक कालेज से होटल मैनेजमेंट की बैचलर डिग्री ली थी। उसके बैच में 60 छात्र थे, लेकिन इनमें कुछ ऐसे थे, जिनके आतंकवादी इदरीश अहमद से करीबी संबंध थे।
आतंकवादी इदरीश अहमद डार ने चार साल देहरादून में पढ़ाई की
कश्मीर में सुरक्षा बलों के हाथों मारे गए आतंकवादी इदरीश अहमद डार ने चार साल देहरादून में पढ़ाई की। वर्ष 2021 में उसने सेलाकुई स्थित एक शिक्षण संस्थान से होटल मैनेजमेंट में स्नातक किया था। इसके बाद वह कश्मीर चला गया। इसके बाद उसका देहरादून में किसी से संपर्क नहीं हुआ। वहीं अब तक यह बात पुख्ता नहीं हो पाई कि वह पहले से ही आतंकवादी संगठनों से जुड़ा हुआ था, या फिर यहां से जाने के बाद शामिल हुआ।
खुफिया तंत्र के हाथ अब तक कोई पुख्ता जानकारी नहीं लग पाई
खुफिया तंत्र इस बात का पता लगा रहा है कि आतंकवादी ने किसी छात्र को गुमराह तो नहीं किया। हालांकि खुफिया तंत्र के हाथ अब तक कोई पुख्ता जानकारी नहीं लग पाई है। आतंकवादी का संबंध देहरादून से जुडऩे के बाद खुफिया तंत्र उन कालेजों को भी चिह्नित कर रहा है। जहां पर कश्मीरी छात्र पढ़ रहे हैं। इसके अलावा सेलाकुई के जिस कालेज से इदरीश ने होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया है, वहां भी काफी कश्मीरी छात्र होने की सूचना है।
सुरक्षाबलों ने लश्कर के दो आतंकियों को मार गिराया था
बीते सोमवार को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने लश्कर के दो आतंकियों को मार गिराया था। इनमें से एक इदरीश अहमद डार भी था। जिसने देहरादून से पढ़ाई की थी। आतंकवादी इदरीश अहमद का कनेक्शन जैसे ही देहरादून से जुड़ा तो खुफिया तंत्र भी सतर्क हो गया। खुफिया तंत्र उसके साथ रह रहे छात्रों की भी कुंडली खेल रहा है तंत्र को ऐसा शक है देहरादून आने से पहले भी इदरीश आतंकवादियों के संपर्क में आया था
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
