मानव तस्करी तथा महिला एवं बाल अपराधों के प्रति जागरुकता बढाने के दिये निर्देश: कमलेश उपाध्याय एसपी उत्तरकाशी !
Share your love
लोकजन टुडे ब्यूरो

एसपी उत्तरकाशी द्वारा की गयी अभियान ऑपरेशन स्माईल की समीक्षा।
गुमशुदाओं की तलाशी के साथ मानव तस्करी तथा महिला एवं बाल अपराधों के प्रति जागरुकता बढाने के दिये निर्देश
पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड देहरादून के निदेशों के क्रम मे गुमशुदा बच्चों, महिलाओं व पुरुषों की तलाश हेतु उत्तरकाशी पुलिस द्वारा 1 जनवरी 2026 से 2 माह का “ऑपरेशन स्माईल” अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय द्वारा पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी में ऑपरेशन स्माईल अभियान की समीक्षा करते हुये बाते एक माह के दौरान उत्तरकाशी पुलिस की ऑपरेशन स्माईल की टीम द्वारा किये गये कार्यो की प्रोग्रेस को चैक किया गया। उनके द्वारा टीम को गुमशुदाओं की तलाशी के साथ मानव तस्करी तथा महिला एवं बाल अपराधों के प्रति जागरुकता बढाने के दिये निर्देश।
सीमावर्ती जनपदों तथा जरुरत पडने पर गैर प्रान्तो मे भी गुमशुदओं की तलाश करने हेतु बताया गया। वर्ष 2019 से गुमशुदा हुये महिला, पुरुष व बच्चों की तलाशी हेतु ऑपरेशन स्माईल अभियान के अन्तर्गत पुलिस टीम द्वारा 1 महिला को सकुशल बरामद किया गया है शेष गुमशुदाओं की तलाशी हेतु लगातार प्रयास किये जा रहें है। इसके अतिरिक्त ऑपरेशन स्माईल अभियान के अन्तर्गत पुलिस द्वारा माघ मेले के दौरान परिजनों से बिछुडे 4 बच्चों को भी सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया है।
उक्त समीक्षा मीटिंग के दौरान ऑपरेशन स्माईल अभियान के नोडल अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी श्री जनक सिंह पंवार, वाचक पुलिस अधीक्षक श्री कोमल रावत, अ0उ0नि0 श्री पवन बडोनी, अ0उ0नि0 माया असवाल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्म0गण मौजूद रहे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
