बद्री – केदार में भक्तों का तांता, भारी बारिश बर्फबारी के बावजूद भी आस्था में नहीं कोई कमी…
Share your love
बद्रीनाथ/ केदारनाथ:
उत्तराखंड में चारों धामों के कपाट खुल चुके हैं बड़ी संख्या में श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन कर रहे हैं बावजूद बर्फबारी और बारिश के आस्था में कहीं भी कोई कमी नहीं दिखाई दे रही है हालांकि सरकारी आंकड़े के अनुसार अभी तक कितने तीर्थ यात्रियों ने चारों धामों में कपाट खुलने से अभी तक माना जा रहा है कि तीर्थयात्रियों का आंकड़ा 50 हजार के पार हो गया है बड़ी संख्या में मौसम के अलर्ट के चलते तीर्थ यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रुकवाया गया है


चारधाम यात्रा में आस्था के आगे मौसम की चुनौतियां ‘नतमस्तक’ दिख रही हैं। गुरुवार को केदारनाथ, बदरीनाथ और यमुनोत्री धाम में बर्फबारी तो गंगोत्री में वर्षा होने से ठंड बढ़ गई। बावजूद इसके श्रद्धालुओं का उत्साह बरकरार रहा।
चारों धाम में दिनभर तीर्थ यात्रियों की आवाजाही बनी रही। केदारनाथ में प्रशासन की अनुकूल मौसम में दर्शन की सलाह भी तीर्थ यात्रियों के कदम नहीं रोक सकी। पूरे दिन में 50, 000 तीर्थ यात्रियों ने चारों धाम में दर्शन किए। वहीं, खराब मौसम का असर हेली सेवाओं पर भी पड़ा। केदारनाथ के लिए हवाई सेवाएं रुक-रुककर संचालित की गईं।
रुक-रुककर बर्फबारी और वर्षा का क्रम जारी
चारों धाम में इन दिनों रुक-रुककर बर्फबारी और वर्षा का क्रम जारी है। इससे तापमान शून्य से नीचे भी चला जा रहा है। गुरुवार को बदरीनाथ धाम के कपाट बर्फबारी के बीच खोले गए। वहीं, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री में सुबह मौसम ठीक था और हल्के बादल छाए हुए थे। दोपहर बाद इन तीनों धाम में भी मौसम ने करवट बदल ली।
केदारनाथ और यमुनोत्री में बर्फबारी तो गंगोत्री में वर्षा होने लगी। इससे पारा भी गिर गया। बावजूद इसके तीर्थ यात्रियों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। धामों में कड़ाके की ठंड के बीच छाता और बरसाती के सहारे कतार में लगे तीर्थ यात्रियों की दर्शन को लेकर उत्सुकता देखते ही बन रही थी। दिनभर में गंगोत्री में 6705, यमुनोत्री में 7714, केदारनाथ में 18,065 और बदरीनाथ में 20,000 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
तीर्थ यात्रियों को लिनचोली और भीमबली में ठहराया
बर्फबारी से केदारनाथ में ठंड बढ़ गई है। पैदल मार्ग पर कीचड़ हो गया है, जिससे यात्रियों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। यात्रा पड़ावों पर भी यही हाल है। खराब मौसम को देखते हुए केदारनाथ से लौटने वाले कुछ तीर्थ यात्रियों को पुलिस ने लिनचोली व भीमबली में रोक लिया और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ठहराया।
पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डा. विशाखा अशोक भदाणे ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार ही यात्रा शुरू करें। मौसम के सही होने तक रुद्रप्रयाग के निचले इलाकों में ठहरें और व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
