उत्तराखंड पहुंची भारतीय महिला हॉकी स्टार वंदना कटारिया, हुआ भव्य स्वागत

Share your love

देहरादून: टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचने वाली महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया आज उत्तराखंड पहुंच गईं है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट में वंदना का गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत हुआ। यहां से वह हरिद्वार स्थित अपने गांव पहुंचेंगी।

हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया सुबह 9:30 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के विमान से पहुंचीं। यहां पर काफी संख्या में लोग उनका स्वागत करने के लिए मौजूद रहे। इस दौरान विधायक देशराज कर्णवाल, ऋषिकेश अनीता मंमगाई, संयुक्त निदेशक खेल बीपी भट्ट और जिला क्रीड़ा अधिकारी हरिद्वार सुनील डोभाल समेत काफी संख्या में लोग स्वागत करने के लिए मौजूद रहे। गाजे-बाजे से साथ वंदना का स्वागत किया गया। यहां से वंदना का काफिला हरिद्वार के लिए रवाना हो गया।

हरिद्वार पहुंचने पर चंद्राचार्य चौक पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने वंदना को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। कौशिक ने वंदना को शुभकामनाएं और बधाई दी। दोपहर दो बजे वंदना कटारिया देहरादून स्थ्ति ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय पहुंचेंगी। यहां उनके सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। साथ ही उन्हें विश्वविद्यालय की ओर से 11 लाख की धनराशि का चेक भी सौंपा जाएगा।

वंदना कटारिया के स्वागत के लिए गांव में साफ-सफाई की गई। निवर्तमान ग्राम प्रधान कविता पाल व उनके पति मुकेश पाल और ग्राम पंचायत अधिकारी अनुराग चौहान ने बताया कि पूरे गांव में साफ-सफाई करा दी गई है। उन्होंने बताया कि वंदना के मोहल्ले में 15 एलईडी लाइटें भी लगवा दी गई हैं।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.