भारतीय सैन्य अकादमी 10 साल में पहली बार नहीं होंगे इस देश के कैडेट

Share your love

भारतीय सैन्य अकादमी विश्व भर में अपने शौर्य वीरता और साहस के लिए के लिए जानी जाती है इस अकादमी से प्रतिवर्ष सैकड़ों की संख्या में सैन्य अफसर देश को मिलते हैं देश ही नहीं भारत देश के मित्र राष्ट्र को भी सैन्य अकादमी से प्रतिवर्ष सैन्य अधिकारी मिला करते हैं लेकिन 10 वर्षों में यह पहली बार हुआ भारतीय सैन्य अकादमी की पासिंग आउट परेड में कोई अफगान कैडेट नहीं होगा।

प्रतीकात्मक फोटो

वर्ष 2011 में दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी के तहत भारतीय सैन्य अकादमी ने अफगान कैडेटों को प्रशिक्षित करना आरंभ किया था इसी वर्ष 11 जून को आयोजित पासिंग आउट परेड में 43 अफगान कैडेट का आखरी बैच अकादमी से पास आउट हुआ था यह युवा तालिबान  के अफगानिस्तान पर कब्जे से पहले यहां आए थे तालिबान की सत्ता में वापसी के बाद अफगान नेशनल आर्मी का अस्तित्व समाप्त हो गया जिससे भारतीय सैन्य अकादमी और अन्य रक्षा संस्थानों में उनका प्रशिक्षण बंद हो गया है ।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.