भारतीय हॉकी टीम की स्टार खिलाड़ी वंदना कटारिया का हरिद्वार में हुआ जोरदार स्वागत

Share your love

हरिद्वार: टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने के बाद हॉकी स्टार वंदना कटारिया डेढ़ वर्ष बाद बुधवार को अपने हरिद्वार पहुंच गई हैं। खेल विभाग ने रोशनाबाद स्पोर्ट्स स्टेडियम में वंदना कटारिया का सम्मान समारोह रखा है। बुधवार को वह जौलीग्रांट एयरपोट पहुंची जहां भारी संख्या में लोगों ने उनका स्वागत किया।

आपको बता दें कि शिक्षा और खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया राज्य ही नही अपितु देश की बेटी है। खेल मंत्री ने वंदना कटारिया को उत्तराखंड का बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा की है।

रोशनाबाद सम्मान समारोह के बाद ही वंदना अपने घर जाएंगी। परिजनों ने भी वंदना के आने की खुशी में बैंड-बाजों और ढोल नगाड़ों का इंतजाम किया है। वंदना के घर रोशनाबाद आने को लेकर परिजनों के साथ ही ग्रामवासियों में खुशी की लहर है। वंदना कटारिया की मां शोरण ने कहा कि बेटी अपने घर डेढ़ वर्ष बाद लौट रही है। वंदना के आगमन पर घर की पूरी तैयारी कर ली है। भारी संख्या में लोगों ने वंदना का स्वागत किया।

हॉकी स्टार वंदना कटारिया को आलू और टमाटर की सब्जी बेहद पसंद है। वंदना की मां शोरण ने बताया कि बेटी के लिए खुद आलू और टमाटर की सब्जी बनाएंगी। बहुत समय बाद बेटी घर आ रही है। परिवार और गांव में खुशी का माहौल है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.