आगामी नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत दून पुलिस ने करीब ₹25 लाख की इम्पोर्टेड अवैध शराब का जखीरा किया बरामद !

संवाददाता : करन सहगल

आगामी नगर निकाय चुनाव तथा नव वर्ष/विन्टर कार्निवाल में अवैध शराब की तस्करी/भण्डारण की सम्भावना के मद्देनज़र एसएसपी देहरादून द्वारा अवैध शराब व मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सभी क्षेत्राधिकारियों को अपनी-अपनी टीमों को अपने-अपने क्षेत्र मे अवैध शराब व मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु कडे निर्देश निर्गत किये गये हैं जिनका पालन करते हुए जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्र के सभी थाना क्षेंत्रों में ऐसे अभियुक्तों के चिन्हिकरण व धरपकड हेतु लगातार सत्यापन व चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में एसएसपी देहरादून को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर थाना राजपुर पुलिस द्वारा क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में राजपुर क्षेत्रान्तर्गत कैनाल रोड स्थित एक पौश कॉलोनी में बनाये गये फ़्लैट से 16 पेटी अवैध इम्पोर्टेड शराब बरामद की। मिली कुछ शराब की बोतलें हरियाणा मार्का भी थी। पुलिस द्वारा फ्लैट में रहने वाले व्यक्ति के विरूद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया l

इस अवैध शराब के जखीरे बरामद करने वाली पुलिस टीम में क्षेत्राधिकारी सदर अभिनय चौधरी, थानाध्यक्ष राजपुर उपनिरीक्षक पीडी भट्ट,उपनिरीक्षक बलबीर रावत,कॉन्स्टेबल नीरज कुमार,कॉन्स्टेबल ललित रावत, कॉन्स्टेबल रोहित एवं कॉन्स्टेबल रंजीत शामिल थे l

ऐसा बताया जा रहा है कि जिस फ़्लैट से शराब बरामद हुई है, वहां का मालिक राजपुर रोड स्थित जाने-माने रेस्टोरेंट का मालिक है और यह अवैध शराब का इस्तेमाल न्यू ईयर की पार्टी में किया जाना था l


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.