नव वर्ष के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार द्वारा औली क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों के लिए एडवाइजरी की गई जारी !
Share your love
लोकजन टुडे ब्यूरो देहरादून

आगामी 31 दिसंबर एवं नव वर्ष 2026 के अवसर पर औली क्षेत्र में संभावित पर्यटक दबाव, बर्फबारी तथा यातायात की सुगमता को दृष्टिगत रखते हुए जनपद चमोली पुलिस द्वारा निम्नलिखित यातायात व्यवस्था लागू की जाएगी, जिससे पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके एवं यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे—
ज्योर्तिमठ से श्री बद्रीनाथ की ओर जाने वाले वाहन नृसिंह मंदिर मार्ग से होकर जाएंगे। गोविंदघाट की ओर से आने वाले वाहन मुख्य बाजार से होकर आएंगे। इन दोनो मार्गो को वन-वे रखा जाएगा।
कस्बे में पार्किंग व्यवस्था नगर पालिका की 3 मंजिला पार्किंग, गांधी मैदान एवं तपोवन स्टैंड (पूर्व से प्रचलित पार्किंग) में रहेगी।
यदि बर्फबारी होती है अथवा औली क्षेत्र में अत्यधिक भीड़ रहती है, तो टीवी टॉवर से ऊपर किसी भी नॉन-चेन व नॉन-4×4 वाहनों को जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। केवल चेन लगे वाहन एवं 4×4 वाहन ही आगे भेजे जाएंगे। अन्य सभी पर्यटक वाहनों को शटल सेवा के माध्यम से औली भेजा जाएगा।
यदि औली मार्ग पर वाहनों का दबाव अधिक होता है, तो वाहनों को आर्मी टीसीपी से नीचे नृसिंह मंदिर मार्ग स्थित नगर पालिका की 3 मंजिला पार्किंग में भेजा जाएगा। यहां से भी पर्यटकों को शटल सेवा के माध्यम से औली भेजा जाएगा।
यदि नगर पालिका की 3 मंजिला पार्किंग फुल हो जाती है, तो वाहनों को तपोवन रोड स्थित एटी कम्पनी पुल के पास चौड़ी सड़क के किनारे व्यवस्थित रूप से खड़ा कराया जाएगा। अत्यधिक यातायात दबाव की स्थिति में कुछ वाहनों को गांधी मैदान में भी पार्क कराया जाएगा।
औली क्षेत्र में लगभग 150 वाहनों की पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था उपलब्ध है। सामान्य यातायात की स्थिति में जीएमवीएन के पास तथा आईटीबीपी गेट के पास चिन्हित भूमि में वाहनों की पार्किंग कराई जाएगी।
यदि ज्योतिर्मठ–औली क्षेत्र में होटल पूर्ण क्षमता से संचालित होते हैं, तो पर्यटकों से अपील की जाती है कि वे हेलंग, पीपलकोटी, चमोली, कर्णप्रयाग अथवा गौचर जैसे अन्य क्षेत्रों में अपने ठहरने की व्यवस्था करें।
चमोली पुलिस आप सभी पर्यटकों से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें। ड्रंक एंड ड्राइव एवं यातायात नियमों के उल्लंघन से पूर्णतः परहेज करें। पुलिस द्वारा निर्धारित पार्किंग एवं शटल व्यवस्था में सहयोग करें।आपके सहयोग से ही हम सभी मिलकर एक सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सकुशल नव वर्ष 2026 मना सकेंगे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
