जी-20 सम्मेलन के दृष्टिगत थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र का चप्पा-चप्पा रहेगा सीसीटीवी कैमरों की पैनी नजर में

Share your love

पौड़ी / लक्ष्मण झूला

 

जी-20 सम्मेलन के दृष्टिगत थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र का चप्पा-चप्पा रहेगा सीसीटीवी कैमरों की पैनी नजर में

सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी लगातार मॉनीटरिंग।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे के निर्देशन में कदम-कदम पर पौड़ी पुलिस की चौकसी।

जनपद के थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र में आगामी जी-20 सम्मेलन के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  पौड़ी  श्वेता चौबे के निर्देशन में थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्रान्तर्गत शहर के मुख्य-मुख्य स्थानों पर उच्च कोटि के Night vision IP based camera सहित कुल 44 सीसीटीवी कैमरे लगाये लगाए गए हैं| जिससे जनपद के थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र का चप्पा-चप्पा सीसीटीवी कैमरों की पैनी नजर में रहेगा| CCTV कैमरों की मॉनीटरिंग हेतु Centralize कण्ट्रोल रूम की स्थापना की गयी है| कण्ट्रोल रूम में पौड़ी पुलिस चौबीस घण्टे सीसीटीवी कैमरों की मॉनीटरिंग करेगी|


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.