रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन सुनिश्चित करने हेतु एसएसपी देहरादून ने खुद उतरे सड़कों पर, अधिकारियों को किया निर्देशित!

Share your love

संवाददाता: करन सहगल

रक्षाबन्धन पर्व के अवसर पर यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन तथा आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा शहर के व्यस्ततम मार्ग/चौराहे जैसे दर्शनलाल चौक, घंटाघर, एस्लेहॉल चौक, दिलाराम चौक का भ्रमण कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया।

भ्रमण के दौरान एसएसपी देहरादून ने बरसात के कारण बढ़े यातायात के दबाव को कम करने तथा यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये ।

इस दौरान रक्षा बन्धन पर्व पर लोगों का काफी अधिक संख्या में आवागमन होने तथा बरसात के मौसम के दृष्टिगत चौपहिया वाहनो के अधिक इस्तेमाल की संभावना के दृष्टिगत सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में प्रभावी यातायात प्लॉन तैयार करते हुए यातायात का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने तथा यातायात के दबाव वाले मार्गों व चौराहों व मुख्य बाजारों पर अतिरिक्त पुलिस बल नियुक्त करने के निर्देश दिये गये।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.