उत्तराखंड के काशीपुर में माता-पिता ने बेटी के पहले मासिक धर्म आने पर काटा केक की ग्रैंड पार्टी
Share your love
काशीपुर
बेटी के पहले पीरियड पर घरवालों ने काटा केक
आमतौर पर ऐसी चीजें माता-पिता छुपाते हैं लेकिन काशीपुर के जितेंद्र भट्ट ने अपनी बेटी के पहले मासिक धर्म आने पर अपने मित्रों सगे संबंधियों के साथ केक काटकर शानदार पार्टी आयोजित की

बदलते वक्त के साथ बहुत कुछ बदला है द्वापर युग में द्रौपदी को मासिक धर्म के दौरान चीर हरण की घटना सभी ने सुनी । मासिक धर्म किसी भी महिला को प्रकृति का अनमोल वरदान है जो उसे मां बनाती है । पंडितों ने मासिक धर्म को लेकर बहुत सी वर्जनाएं बनाई हुई है जो आज भी चल रही है मसलन मासिक धर्म के दौरान रसोई से पूजाघर से दूर रहना । कुछ समय पहले तक इस विषय पर उसी प्रकार बातें भी नही होती जिस प्रकार महिलाएं अपने अंडर गारमेंट्स को खरीदने को लेकर दुकान पर जाने में भी संकोच करती थी।

कुछ प्रदेशों में बहु के ससुराल आने पर पहला मासिक धर्म आने पर पूरे गांव में पार्टी दी जाती है जमकर नाच गाना होता है क्योंकि यही वो समय होता है जो एक महिला को मां बनने का ट्रेक तैयार करता है।
समय है वो अपने साथ सब कुछ बहाकर ले जाता है । द्वापर युग से कलियुग में पहुंच गए हैं बहुत सी बातें आज भी वही चल रही है। काशीपुर के जितेंद्र भट्ट ने एक कदम आगे बढ़कर अपनी बेटी के मासिक धर्म पर बकायदा केक कटवाकर बड़ी लाइन खींची है भट्ट परिवार बधाई का पात्र है ।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
