ओमेक्स सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस नेताओं की शरण में…बोले उद्योगपति विजय भूषण गर्ग, चाहे जितनी जांचे करवा लो, हर जांच के लिए हूं तैयार

Share your love

उद्योगपति पर जमीन कब्जाने का आरोप लगाने वाले संघी नेता ने ली कांग्रेस की शरण

सोसायटी के भूमि प्रकरण को कांग्रेस की शरण में ले गए पूर्व सोसाइटी के अध्यक्ष, मीडिया द्वारा जानकारी लेने के लिए किए जा रहे हैं फोन का नही दिया गया पूर्व अध्यक्ष जेटली द्वारा जवाब

विजय भूषण गर्ग ने कहा उक्त प्रकरण की शिकायत पर मेरी सभी विभाग कर चुके हैं जांच, आगे भी हर जांच के लिये हूं तैयार

रुद्रपुर: शहर की सबसे पॉश कॉलोनी ओमेक्स में सोसाइटी के अध्यक्ष विजय भूषण गर्ग पर सड़क कब्जाने का आरोप लगा है। जिसमे विजय भूषण गर्ग का कहना है कि कुछ लोग निजी स्वार्थ के चक्कर मे उन्हें समाज मे बदनाम करना चाहते है।

रुद्रपुर के उद्योगपति विजय भूषण गर्ग ने लोकजन टुडे सवांददाता राजीव चावला को दिए ब्यान में कहा कि अपने आप को संघ और भाजपा का सीनियर नेता बताने वाले पूर्व सोसायटी के अध्यक्ष लेखराज जेटली सोसाइटी के मामले को सोसाइटी के पदाधिकारियों की जगह कांग्रेस नेताओ की शरण मे लेकर चले गए। और तो और गर्ग ने ये भी आरोप लगाया कि अपने निजी स्वार्थ के कारण उन पर ये आरोप लगाए जा रहे है।

जब कि विजय भूषण गर्ग और सुरेंद्र ग्रोवर के नाम दर्ज जमीन की शिकायत पर पूर्व में भी कई जांच अधिकारियों द्वारा की जा चुकी है। कांग्रेस की शरण में जाकर जांच कराने वाले और अपने आप को संघी बताने वाले पूर्व अध्यक्ष पर क्या बोले गर्ग सुनिये।

https://youtu.be/yZDsi227FK4


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.