पौड़ी जनपद में दिहाड़ी मैं पढ़ाई करवा रही महिला प्रिंसिपल को किया सस्पेंड

Share your love

जनपद पौड़ी गढ़वाल के थैलीसेण राजकीय प्रारंभिक विद्यालय मैं कार्यरत महिला प्रिंसिपल को सस्पेंड कर दिया गया है

सोशल मीडिया में उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री को इस संबंध में शिकायत मिली थी कि उनके ही गृह जनपद में एक महिला शिक्षक के द्वारा 25 सो रुपए में दिहाड़ी पर एक शिक्षक 2500 में दिहाड़ी पर एक  लड़की  को रखा गया है का को रखा गया है जिसके पश्चात स्वास्थ्य मंत्री के द्वारा मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी को स्वयं इस संबंध में निरीक्षण करने के आदेश दिए गए थे।

20 सितंबर 2022 को मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी गढ़वाल के द्वारा राजकीय प्रारंभिक विद्यालय बगवाड़ी विकासखंड थलीसैंण जनपद पौड़ी गढ़वाल में औचक निरीक्षण किया गया था जिसमें पाया गया था कि स्कूल की प्रभारी प्रिंसिपल के द्वारा किसी अन्य लड़की को ठेके पर पठन-पाठन के लिए रखा गया है जिसको लेकर मुख्य शिक्षा अधिकारी के द्वारा इस संबंध में जांच के निर्देश दिए गए थे स्कूल में छात्र छात्राओं के बयान लेने के पश्चात प्रथम दृष्टया इस बात की पुष्टि हुई है कि महिला प्रिंसिपल स्कूल से अनुपस्थित रहती थी साथ ही अनुपस्थित रहने के दौरान भी उपस्थित पंजिका में हस्ताक्षर किया करती थी जिसके पश्चात शिक्षा विभाग के द्वारा आचरण नियमावली उल्लंघन उच्च अधिकारियों के आदेश की अवहेलना के चलते तत्काल प्रभाव से महिला शिक्षक शीतल रावत को सस्पेंड कर दिया गया है साथ ही कार्यालय उप शिक्षा अधिकारी विकासखंड थलीसैंण में अटैच कर दिया गया है निलंबन के दौरान गुजारा भत्ता करने के लिए उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा लेकिन उससे पहले उन्हें प्रमाण पत्र देना होगा कि उनकी आय का कोई अन्य स्रोत नहीं है ।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.