देहरादून
इंतजार की घड़ियां समाप्त बस थोड़ी ही देर में विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत महानिदेशालय विद्यालयी शिक्षा, ननूरखेड़ा देहरादून में प्रातः 11 बजे उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड की परिषदीय परीक्षा-2023 का रिजल्ट घोषित करेंगे।
इस साल प्रदेश भर के 2,59,439 विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा दी थी। इसमें हाईस्कूल में एक लाख 32 हजार और इंटरमीडिएट की परीक्षा में एक लाख 27 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे।
परीक्षार्थी यहां देख सकते हैं रिजल्ट
परीक्षार्थी अपना रिजल्ट उत्तराखंड बोर्ड की वेबसाइट uaresult.nic.in में देख सकते हैं। इसके आलावा ubse.uk.gov.in पर भी चेक कर सकते हैं।
इतने छात्र-छात्राएं हुए थे शामिल
इस साल प्रदेश भर के 2,59,439 विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा दी थी, जिनको बेसब्री से परीक्षाफल का इंतजार है। हाईस्कूल में एक लाख 32 हजार और इंटरमीडिएट की परीक्षा में एक लाख 27 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे।
उत्तराखंड में 16 मार्च से 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं शुरू हुईं, जो 6 अप्रैल तक चलीं। 15 अप्रैल से 29 अप्रैल तक 14.22 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। प्रदेश में 14.22 लाख उत्तर पुस्तिकाओं को 4500 शिक्षकों ने प्रदेश भर के 29 मूल्यांकन केंद्र पर जांचा।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
